2010-07-19 20:30:43

महाधर्माध्यक्ष फ्रांसिस चुल्लीकात्त संयुक्त राष्ट्र संघ में वाटिकन के पर्यवेक्षक बने


वाटिकन सिटी, 19 जुलाई, 2010 (ज़ेनित) संत पापा बेनिदिक्त सोलहवें ने इराक और जोर्डन के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष फ्रांसिस असीसी चुल्लीकात्त को यूनाइटेड नेशन्स में वाटिकन का स्थायी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
57 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष चुल्लीकात्त संयुक्त राष्ट्र संघ में वाटिकन के पूर्व प्रतिनिधि महाधर्माध्यक्ष चेलेस्तिनो मिलयोरे के उत्तराधिकारी होंगे। महाधर्माध्यक्ष मिल्योरे को पोलैंड का अपोस्तोलिक नुनसियो बनाया गया है।
महाधर्माध्यक्ष फ्रांसिस असीसी चुल्लीकात्त का जन्म भारत के वेरापोली धर्मप्रांत के बोलघाती में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक सन् 1978 में हुआ था।
उन्होंने स्न 1988 से ही वाटिकन के प्रतिनिधि के रूप में विश्व के अनेक राष्ट्रों में अपनी सेवायें दी हैं। उन्होंने होन्दुरास, दक्षिण अफ्रीका और फिलीपींन्स में भी वाटिकन के राजदूत के रूप में कार्य किये हैं।
फादर चुल्लीकात्त ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में सन् 2000 से 2004 तक वाटिकन के सलाहकार के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी निभायी है। उन्हें सन् 2004 में धर्माध्यक्ष बनाया गया जब वे इराक और जोर्डन के राजदूत बनाये गये।










All the contents on this site are copyrighted ©.