2010-07-16 18:02:57

पाकिस्तान में ईश निन्दा के आरोप में गिरफ्तार किये गये दो ईसाईयों के सामने खतरा


एशियन ह्यूमन राइटस कमीशन के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो भाईयों पर ईशनिन्दा करने का आरोप लगाया गया है, चरमपंथी समूहों के सामने ईसाई समुदाय खतरा महसूस कर रहा है। मानवाधिकार सर्तकता से संलग्न उक्त एजेंसी ने अपनी रिपो्र्ट में कहा कि 14 जुलाई को दो ईसाई पुरूषों के सामने आसन्न खतरा है जिन्हें ईशनिन्दा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कहा गया है कि गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में संलग्न पुलिस अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। इस प्रकार के आरोपों का अनुसंधान केवल पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी जाँच के बाद ही किया जा सकता है। पाकिस्तान में ईशनिन्दा की सज़ा मत्युदंड है। चरमपंथी मुसलमानों द्वारा आयोजित हिंसक रैलियों ने दोंनों भाईयों को मत्युदंड की सजा देने का आह्वान किया है तथा क्षेत्र में रहनेवाले ईसाई पलायन करने लगे हैं। इस परिस्थिति में ख्रीस्तीय समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा को रोकने तथा देश में कानूनी प्रक्रियाओं को लागू करने का आह्वान किया जा रहा है ताकि हर प्रकार के भय को दूर किया जा सके।








All the contents on this site are copyrighted ©.