जमशेदपुर धर्मप्रांत के सेवानिवृत्त येसु समाजी धर्माध्यक्ष जोसेफ रोदरिक्स का मुम्बई
में 14 जुलाई को निधन
भारत में झारखंड राज्य स्थित जमशेदपुर धर्मप्रांत के सेवानिवृत्त येसु समाजी धर्माध्यक्ष
जोसेफ रोदरिक्स का मुम्बई में 14 जुलाई को निधन हो गया। वे सन 1958 में पुरोहित अभिषक्त
हुए तथा 1970 में जमशेदपुर के धर्माध्यक्ष मनोनीत किये गये थे। वे 9 जनवरी 1971 को धर्माध्यक्ष
अभिषिक्त हुए। धर्माध्यक्ष रोदरिक्स 1996 तक धर्माध्यक्ष के रूप में काम करने के बाद
सेवानिवृत्त हुए थे। स्वर्गीय धर्माध्यक्ष रोदरिक्स की अंत्येष्टि धर्मविधि जमशेदपुर
स्थित संत जोसेफ महागिरजाघर में 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे सम्पन्न होगी।