2010-07-12 20:17:20

‘कोमपेनडियुम ऑफ द सोशल डॉक्टरिन ऑफ द चर्च’ के आधार पर एक विडियो गेम


मनीला, 12 जुलाई, 2010 (उकान)। फिलीपींस के फादर मक्सीमो विल्लानुवेभा ने संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें के कोमपेनडियुम ऑफ द सोशल डॉक्टरिन ऑफ द चर्च के आधार पर एक विडियो गेम बनाया है।
8 जुलाई को धर्माध्यक्षीय मुख्यालय मनीला में महाधर्माध्यक्ष सोकरेटस विल्यागस ने विडियो गेम की सीडी का विधिवत विमोचन किया।
महाधर्माध्यक्ष सोकरेटस ने कहा कि विडियोगेम की 10-10 प्रतियाँ फिलीपींस के धर्मप्रांतों के लिये उपलब्ध करा दी जायेगी।
फादर मक्सीमो ने बताया कि विडियो गेम बनाने में ‘सिक्रेट सिक्स’ नाम एक कमप्यूटर कम्पनी के अध्यक्ष रोनाल्ड स्कैफर ने मदद की।
फादर मक्सीमो ने बताया कि यह विडियो गेम 12 से ऊपर आयु वाले युवाओं के लिये तैयार किया गया है। इस खेल का नाम है ‘पौलोस जर्नी’ अर्थात् पौल की यात्रा।
उन्होंने बताया कि इस खेल में एक लड़के की साहसिक यात्रा को आधार मनाया है। इसमें वह युवक जंगल में खो जाने के बाद एक गुफा में पहुँच जाता है।
फादर मक्सीमो ने बताया कि इस खेल में खेलने वाले को कलीसिया के संस्कारों, ईश्वर की दस आज्ञायें और काथलिक जीवन संबंधी सवालों का जवाब देना है ताकि वह गुफा से निकल सके और खेल समाप्त कर सके।
ज्ञात हो कि फादर मक्सीमो ने अमेरिका के पिक्सार और निकेलोदियोन नामक स्टूडियो में अनीमेशन की पढ़ाई पूरी की है।









All the contents on this site are copyrighted ©.