2010-07-10 12:08:53

अंतरधार्मिक वार्ता के लिये एशियाई धर्माध्यक्षों की महासभा बैंकॉक में


बैंकॉक, 10 जुलाई, 2010 (उकान)। अंतरधार्मिक वार्ता के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के एशिया के सदस्यों और सलाहकारों के लिये 12 से 18 तक बैंकॉक के बान फु वान पास्टोरल सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया है।
 
इस सभा अंतरधारमिक वार्ता से जुड़े में एशिया के 36 कलीसियाई अधिकारी और बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे। इस सभा में अंतरधार्मिक वार्ता के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल जाँन लुईस तौरान भी हिस्सा लेंगे।
 
उकान समाचार के अनुसार इस एशियाई सेमिनार में भारत, बाँगला देश, इंडोनिशिया, जापान, कोरिया, लाओस, मलेशिया, मियामार, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, तइवान, थाईलैंड, श्रीलंका और वियेतनाम के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
 
जानकारी के अनुसार सब ही देशों के प्रतिनिधि देश के धर्माध्यक्षीय समिति के सदस्य या अध्यक्ष होंगे। सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिनिधि जिन मुद्दों पर अपने रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे वह है ईसाई धर्म - बौद्ध, तावो, कन्फूसस और शिन्तो धर्म के साथ वार्ता, ईसाई धर्म - हिन्दु, सिक्ख व जैन धर्म से वार्ता और ईसाई-मुस्लिम धर्म वार्ता।
 
विदित हो कि एशियाई अंतरधार्मिक वार्ता की यह पाँचवी महासभा है। इसकी शुरुवात स्न 1988 ईस्वी में थाईलैंड में ही हुई थी। अपने अंतरधार्मिक वार्ता मिशन के तहत् ही विगत वर्ष 24 नवम्बर से 1 दिसंबर तक कौंसिल के सदस्यों ने  थाईलैंड का दौरा किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.