2010-07-03 12:44:18

संयुक्त राष्ट्र ने बनाया 'यूएन वुमेन'


न्यूयॉर्क, 2जुलाई, 2010 (बीबीसी) । संयुक्त राष्ट्र ने एक अलग संगठन बनाने का फ़ैसला किया है जिसका मकसद विश्व भर में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करना होगा। लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए बने संयुक्त राष्ट्र के नए गुट का नाम ‘यूएन वुमेन’ होगा।
चार साल तक चली बातचीत के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस संगठन को मंज़ूरी दे दी है।ये संगठन अपना काम अगले साल शुरु करेगा। महिलाओं के लिए काम रही संयुक्त राष्ट्र की चार शाखाएँ अब इसी संगठन के तहत काम करेंगी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस मौके पर कहा, “यूएन वुमेन’’ के ज़रिए लिंग समानता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और भेदभाव को ख़त्म करने में भी मदद मिलेगी।”

उप महासचिव आशा-रोज़े मिगिरो ने इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के काम के लिए अब विशेष संगठन की सेवाएँ मिल पाएँगी।

इस नए संगठन की अध्यक्षता करने के लिए उप महासचिव का नया पद निकाला जाएगा।













All the contents on this site are copyrighted ©.