2010-06-12 16:38:21

यूरोपीय बैंकिंग और विकास अधिकारियों के लिए संत पापा का संदेश


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने शनिवार को वाटिकन स्थित क्लेमेतीन सभागार में यूरोपीय बैंकिंग और विकास अधिकारियों को सम्बोधित किया जो महाद्वीप को आर्थिक और वित्तीय संकट से निकालने में मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त और अर्थव्यवस्था लोगों को उनकी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने तथा उनकी मर्य़ादा को बनाये रखने में सहायता करने का साधन मात्र हैं।

संत पापा ने यूरोपीय कौंसिल के विकास बैंक के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव पूँजी को कोई भी वित्तीय सुरक्षा य़ोजना बचाये। उन्होंने कहा कि यूरोप में ईसाईयत महाद्वीप के नियमों और सामाजिक संरचनाओं को बनाये रख इन्हें जिम्मेदार और नैतिक बनाये रखने की अनुमति प्रदान करेगा। संत पापा ने यूरोप की अर्थव्यवस्था के निर्माताओं से कहा है कि वे परिवारों की जरूरतों को अपनी योजना के केन्द्र में रखें।








All the contents on this site are copyrighted ©.