2010-06-10 18:04:12

600 दम्पतियों ने विवाह व्रतों का दुहराव किया


वाशिंगटन के निष्कलंक गर्भागमन राष्ट्रीय बासिलिका में रविवार को आयोजित ख्रीस्तयाग के समय 580 से भी अधिक दम्पतियों ने अपने विवाह व्रतों का दुहराव किया। ख्रीस्तयाग समारोह में वाशिंगटन डी सी सहित अर्द्धशहरी और दक्षिण मेरीलैंड क्षेत्र के काथलिक पल्लियों के प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 254 दम्पति 50 वर्ष या इससे भी अधिक समय एक साथ रहे है। कुछ दम्पति तो 68 वर्ष तक साथ साथ रहे हैं। सफल सुखी दाम्पत्य जीवन के रहस्य के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए 51 वर्ष तक दाम्पत्य जीवन जी चुके बेल्टसविले के जोन और कोराजोन लादिको ने कहा कि सफल दाम्पत्य जीवन की कुँजी कुडकुडाने की दुर्भावना से बचना है। जोन ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि उनकी विवाह की सफलता का राज गहन विश्वास और सच्ची पार्टनरशिप है।








All the contents on this site are copyrighted ©.