2010-05-28 17:45:19

संत पापा ने बेनिन के नये राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने वाटिकन के लिए नवनियुक्त अफ्रीकी राष्ट्र बेनीन के राजदूत कोमलानवी थ्योदोर लोको का प्रत्यय पत्र शुक्रवार को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि वाटिकन के लिए बेनिन के रेजीडेंट राजदूत होने की इच्छा दोंनों देशो के मध्य संबंध के बेहतर होने को व्यक्त करती है। संत पापा ने बेनिन के निवासियो की सराहना की जो 1990 में साम्यवादी शासन के अंत होने के बाद से देश के सब लोगों के सम्मान पर आधारित न्याय और शांति से भरे समाज का निर्माण करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सह्दयता की भावना में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करने के प्रयास के लिए बेनिन की सराहना की, तथा विशेष रूप से हैती में भूकम्प प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दिये गये सहयोग के लिए बेनिनवासियो को धन्यवाद दिया। संत पापा ने कहा कि बेनिन में विभिन्न धर्मों और समुदायों के मध्य परस्पर सम्मान पर आधारित संबंधो की रचना करने के लिए सबलोगों और विशेष कर अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रयासों की वे सराहना करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता लोकतंत्र को समृद्ध बनाने और विकास में सहायता करती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.