2010-05-28 17:48:22

संत पापा की साइप्रस यात्रा देश के काथलिको के लिए बड़ी घटना होगी


साइप्रस के निकोसिया में कार्य़रत फादर उम्बेरतो बारातो ने एचटूओ न्यूज से कहा कि 4 से 6 जून तक सम्पन्न होनेवाली संत पापा की साइप्रस यात्रा देश के काथलिको के लिए बड़ी घटना होगी। उन्होंने कहा कि हमें महसूस होता है कि द्वीप के 5 से 6 हजार लोग खो नहीं गये हैं। इस समुदाय में लगभग 50 राष्ट्रीयता के लोग रहते है जिन्में फिलीपीनो, भारतीय, सिंहली, यूरोपीय और अन्य देशों ने आये लोग हैं। फादर बारातो ने कहा कि प्रवासी आना जारी रखे हैं इसका अर्थ यह नहीं है कि चर्चों में विश्वासी हैं लेकिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये लोग साइप्रस समाज को प्रभावित करते हैं। यह सकारात्मक तत्वों से बना लाभप्रद प्रभाव है जिसे साइप्रस समाज में लागू किया जाना चाहिए। संत पापा 5 जून को निकोसिया स्थित होली क्रोस चर्च में समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे जिसमें साइप्रस के पुरोहित, धर्मसमाजी, उपयाजक, धर्मशिक्षक और कलीसियाई अभियानों के निदेशक भाग लेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.