2010-05-27 17:37:34

विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा शांति के लिए ख्रीस्तयाग


22 मई को विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा शांति के लिए भारत के मंगलोर धर्मप्रांत में 26 मई को ख्रीस्तयाग अर्पित किया गया तथा अंतर धार्मिक गैदरिंग का आयोजन किया गया। मंगलोर के धर्माध्यक्ष पौल डिसूजा की अध्यक्षता में सम्पन्न ख्रीस्तयाग में 40 पुरोहित सह अनुष्ठाता थे और सैकड़ो विश्वासी शामिल हुए। धर्माध्यक्ष डिसूजा ने अपने प्रवचन में ईश्वर की भलाई पर आशा रखने तथा मृत्यु पर विजय होनेवाले ख्रीस्त पर भरोसा रखने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।
मृतकों को विभिन्न धर्मों के लोंगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। संजीवनी के डा सनराम शेटटी ने शोक संवेदना संदेश में कहा कि दुर्घटना का जो भी कारण रहा हो इस प्रकार की दुखद घटना संसार में कहीं नहीं होनी चाहिए। इस घटना के द्वारा ईश्वर ने हमें सीख दिया है। हम बिना किसी भेदभाव के एक हो गये हैं और दुर्घटना के शिकार हुए मृतकों के लिए प्रार्थना कर रहे और उनके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठन कनारा ओरगानाइजेशन फोर डेवलोपमेंट एंड पीस के निदेशक फादर ओनिल डिसूजा ने कहा कि दुर्घटना के शिकार हुए लोगों के लिए प्रार्थना करना तथा पीड़ित परिजनों को सांत्वना और सहायता देना सार्वभौमिक मानव धर्म है।








All the contents on this site are copyrighted ©.