2010-05-26 12:07:48

वाटिकन सिटीः जर्मनी के हमबुर्ग शहर में काथलिक धर्म तत्व विज्ञान केन्द्र


जर्मनी के हमबुर्ग शहर का विश्वविद्यालय काथलिक धर्मतत्व विज्ञान एवं धर्मशिक्षा हेतु एक नवीन केन्द्र की स्थापना करने जा रहा है।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने मंगलवार को प्रकाशित किया कि 18 मई को परमधर्मपीठ तथा हमबुर्ग शहर ने उक्त केन्द्र की स्थापना हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

ग़ौरतलब है कि हमबुर्ग विश्वविद्यालय में प्रॉटेस्टेण्ट धर्मतत्व विज्ञान के लिये पहले से ही एक केन्द्र है।

हमबुर्ग महाधर्मप्रान्त ने इस सिलसिले में प्रकाशित किया कि उक्त पहल का उद्देश्य काथलिक धर्मतत्व विज्ञान के साथ अन्य धर्मतत्व विज्ञानों की वार्ता का विकास करना है। साथ ही इसका लक्ष्य धर्म एवं विज्ञान सम्बन्धी शिक्षा पर राज्य एवं कलीसिया के बीच सम्वाद को प्रोत्साहित करना है।

वाटिकन की ओर से जर्मनी में सेवारत परमधर्मपीठीय राजदूत जाँ क्लाऊड पेरिसेट तथा हमबुर्ग शहर की ओर से विज्ञान एवं अनुसन्धान मंत्री हेरलिण्ड गुण्डेलाख ने उक्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।

हस्ताक्षर समारोह में हमबुर्ग के महाधर्माध्यक्ष वेरनर थीसन तथा धर्माध्यक्ष हंस याश्के भी उपस्थित थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.