संत पापा ने मंगोलिया के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया
संत पापा ने वाटिकन के लिए नवनियुक्त मंगोलिया के नये राजदूत लुवसानतेरसेन ओरगिल का प्रत्यय
पत्र गुरूवार को स्वीकार किया तथा मंगोलिया के राष्ट्रपति तसाकिया एलबेगदोरज और देश वासियों
को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने देश में लोकतंत्र की स्थापना की बीसवीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य
में कहा कि इन वर्षों में सामाजिक जीवन को मजबूती प्रदान करने में हुई प्रगति नागरिकों
के सामान्य हितों का प्रसार करने और भविष्य के लिए लोगों की जायज आकांक्षाओं को पूरा
करने में मदद करना जारी रखेगी।
संत पापा ने वर्षा, बाढ़ और शीत ऋतु की ठंढक से
प्रभावित हुए लोगों के प्रति अपनी सह्दयता और चिंता प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दो दशक
पूर्व महान सामाजिक और राजनैतिक परिवर्तनों के बाद मंगोलिया और वाटिकन के मध्य स्थापित
कूटनैतिक संबंध व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मध्य समृद्ध शेयरिंग हेतु देश के समर्पण
को व्यक्त करता है। धर्म और संस्कृति मानवजाति की गहनतम आध्यात्मिक आकांक्षा की अभिव्यक्ति
हैं। ये यथार्थ विकास और लोगों के बीच शांति के लिए सहयोग और संवाद करने में मदद करती
हैं।
संत पापा ने धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए मंगोलिया की सरकार
द्वारा किये जा रहे कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंगोलिया के काथलिक विश्वासी
देश के जीवन में पूरी तरह से शामिल होकर सार्वजनिक विकास में योगदान देंगे। लोगों के
बौद्धिक और मानवीय प्रशिक्षण में कलीसिया के सहयोग से दोनो देशों के मध्य संबंध और मजबूत
होंगे।