2010-05-13 12:29:19

फातिमा, पुर्तगालः फातिमा में पुरोहितों एवं धर्मसमाजियों के साथ सान्ध्य वन्दना


फातिमा स्थित मरियम दर्शन को समर्पित आराधनालय से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित, त्रियेक ईश्वर को समर्पित महागिरजाघर में सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने पुर्तगाल के पुरोहितों, धर्मसमाजियों, धर्मसंघियों एवं मठवासियों के लिये सान्ध्य वन्दना का नेतृत्व किया।

त्रियेक ईश्वर को समर्पित महागिरजाघर का शिलान्यास छः जून सन् 2004 में किया गया था। इसका प्रथम पत्थर रोम स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के संगमरमर का एक टुकड़ा है जिसपर सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय ने आशीष दी थी। 14 अक्तूबर सन् 2007 को उक्त महागिरजाघर का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ था। इस विशाल महागिरजाघर में 8,600 सीटों की क्षमता है।

सान्ध्य वन्दना के अवसर पर सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने पुरोहितों एवं गुरुकुल छात्रों का आह्वान किया कि वे अपनी बुलाहट के प्रति समर्पित रहें तथा अपने जीवन द्वारा अन्यों के लिये समर्पित जीवन का आदर्श प्रस्तुत करें।








All the contents on this site are copyrighted ©.