2010-05-08 16:35:58

मान्यवर साल्वातोरे पेनाकियो भारत में वाटिकन के नये राजदूत नियुक्त


संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने मान्यवर साल्वातोरे पेनाकियो को भारत में वाटिकन का नया राजदूत नियुक्त किया है। यह पद महाधर्माध्यक्ष लोपेज किवंताना को 10 दिसम्बर 2009 को कनाडा में वाटिकन का नया राजदूत नियुक्त किये जाने के बाद से रिक्त था। मोंतेमारानो के महाधर्माध्यक्ष मान्यवर पेनाकियो इस समय थाईलैंड, सिंगापुर और कम्बोजिया में वाटिकन के राजदूत तथा म्यांमार, लाओस, मलेशिया और ब्रुनेई में प्रेरितिक प्रतिनिधि के रूप में अब तक कार्यरत हैं। मान्यवर पेनाकियो का जन्म 7 सितम्बर 1952 को इटली के मारानो में हुआ। वे 18 सितम्बर 1976 को पुरोहित अभिषिक्त हुए। वे मोंतेमारानो के महाधर्माध्यक्ष तथा रवांडा में वाटिकन के राजदूत बनाये गये। वे 20 सितम्बर सन 2003 को थाईलैंड, सिंगापुर और कम्बोजिया में वाटिकन के राजदूत तथा म्यांमार, लाओस, मलेशिया और ब्रुनेई के प्रेरितिक प्रतिनिधि नियुक्त किये गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.