2010-04-29 16:58:48

फादर विक्टर ज्ञानाप्रकाशम क्वेटा के प्रथम विकर नियुक्त


संत पापा ने पाकिस्तान में क्वेटा को प्रेरितिक भिकारियट का दर्जा प्रदान करते हुए फादर विक्टर ज्ञानाप्रकाशम को इसका प्रथम प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया है। हैदराबाद धर्मप्रांत से क्षेत्र लेकर क्वेटा प्रेरितिक प्रशासकीय क्षेत्र की रचना सन 9 नवम्बर 2001 को की गयी थी तथा इसके संचालन की जिम्मेवारी ओबलेट ओफ मेरी इम्माकुलेट (ओएमआई) धर्मसमाज को देते हुए फादर विक्टर को प्रथम प्रशासक नियुक्त किया गया था। क्वेटा प्रेरितिक भिकारियेट के क्षेत्र में बलूचिस्तान प्रांत का सम्पूर्ण हिस्सा आता है जो देश के क्षेत्रफल का 44 प्रतिशत है। यहाँ 80 लाख की आबादी में काथलिकों की संख्या 29 हजार है। फादर विक्टर का जन्म श्रीलंका के जाफना में 21 नवम्बर 1940 को हुआ था। वे 21 दिसम्बर 1966 को पुरोहित अभिषिक्त किये गये तथा 1974 में पहली बार पाकिस्तान के फैसलाबाद धर्मप्रांत में काम करने आये थे। वे तीन साल बाद पाकिस्तान में ओबलेट ओफ मेरी इम्माकुलेट (ओएमआई) धर्मसमाज के सुपीरियर बनाये गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.