2010-04-17 20:24:08

कार्डिनल अन्जेलो सोदानो पौलेंड के लिये रवाना


वाटिकन सिटी, शनिवार 17 अप्रैल, 2010 (ज़ेनित) डीन ऑफ कॉलेज ऑफ कार्डिनलस कार्डिनल अन्जेलो सोदानो पोलैंड के राष्ट्रपति लेक कचेन्स्की की दफन क्रिया समारोह में सम्मिलित होंगे।

वाटिकन समाचार सूत्रों के अनुसार संत पापा द्वारा मनोनीत कार्डिनल सोदानो पोलैंड की राजधानी वारसो में राष्ट्रीय सम्मान के साथ संत जोन महागिरजाघर में सम्पन्न होने वाली अंत्येष्टि में हिस्सा लेने के लिये रवाना हो गये हैं।

10 अप्रैल को रूस में हुए विमान दुर्घटना में राष्ट्रपति लेक कचेन्स्की और उनकी पत्नी मारिया सहित 94 लोगों की मौत हो गयी थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.