2010-04-15 16:47:33

7 प्रभु सेवक सेविकाओं की धन्य घोषणा समारोह


वाटिकन ने अप्रैल से जून माह के अंदर 7 प्रभु सेवकों के धन्य घोषित किये जाने की घोषणा की है। संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें की अनुमति से 7 प्रभु सेवक सेविकाओं की धन्य घोषणा समारोह इन स्थलों और तिथियों में आयोजित किये जायेंगे।
बेरनार्दो फ्रांचिस्को दे होयोस स्पानी येसुसमाजी पुरोहित, इन्हें 18 अप्रैल को स्पेन के वोलादोलिद महागिरजाघर में आयोजित समारोह में धन्य घोषित किया जायेगा।
फादर आन्जेलो पाओली इताली कारमेलाइट पुरोहित, इन्हें रोम के संत जोन लातेरन बासिलिका में 25 अप्रैल को धन्य घोषित किया जायेगा।
होसे तोउस ये सोलेर स्पानी कापुचिन पुरोहित, इन्हें बारसेलोना के बासिलिका दी सान्ता मारिया देल मार में 25 अप्रैल को धन्य घोषित किया जायेगा।
तेरेसा मंगानियेलो, इताली फ्रांसिस्कन टरसियरी धर्मबहन, इन्हें इटली के बेनेवेन्तो स्थित सान्ता मारिया देल्ले ग्रासिया महागिरजाघर में 22 मई को धन्य घोषित किया जायेगा।
मारिया पियेरिना दे मिकेल्ली डोटर औफ द इम्माकुलेट कनसेपसियोन इन ब्यूनस आयर्स धर्मसमाज की धर्मबहन, इन्हें रोम स्थित सान्ता मारिया माजोरे बासिलिका में 30 मई को धन्य घोषित किया जायेगा।
जेरजी पोपियोलुसको पुरोहित और शहीद, इन्हें पोलैंड के वारसा स्थित मार्शल जे पिलसुदिस्की स्कवायर में 6 जून को आयोजित समारोह में धन्य घोषित किया जायेगा।
मानुएल लोजानो गारिदो स्पानी लोकधर्मी, इन्हें स्पेन के लिनारेस स्थित एरियाजोस दे ला विरजेन फेयरग्राउंडस में 12 जून को आयोजित समारोह में धन्य घोषित किया जायेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.