2010-03-25 16:57:20

जमीन विवाद में मुसलमानों ने काथलिक आदिवासियों पर हमला किया


बंगलादेश के रंगपुर जिला स्थित बोल्दीपुकुर में 20 मार्च को मुसलमान चरमपंथियों ने काथलिक आदिवासियों पर हमला कर 50 लोगों को घायल कर दिया जिसमें 10 की हालत गंभीर है। स्थानीय पल्ली पुरोहित फादर लेओ देसाई ने ऊकान समाचार सेवा से कहा कि इस हमले से पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। पर्य़वेक्षकों का मानना है कि हमला का कारण सात वर्ष पुराना जमीन संबंधी विवाद है जिसमें स्थानीय अदालत ने पल्ली के पक्ष में फैसला सुनाया। चर्च की कुछ जमीन पर मुसलमानों द्वारा विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। दिनाजपूर धर्मप्रांत के अंतर्गत क्राइस्ट द सेवियर चर्च के पल्ली पुरोहित फादर लेओ देसाई ने कहा कि पल्ली की जमीन में निर्माण कार्य़ को देखने के लिए जमा हुए ग्रामीणों पर मुसलमान हमलावरों ने डंडे, ईंट और चाकू से हमला किया। उन्होंने कहा कि दिनाजपुर के धर्माध्यक्ष द्वारा भेजे गये एक वकील की सहायता से 17 हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.