2010-03-11 16:34:18

ईसाई मुसलमान संवाद के समर्थक सुन्नी इस्लामी नेता ग्रैंड शेख मुहम्मद तंतावी का निधन


ईसाई मुसलमान संवाद के समर्थक सुन्नी इस्लामी नेता ग्रैंड शेख मुहम्मद तंतावी का 81 वर्ष की आयु में 10 मार्च को ह्दय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर अंतर धार्मिक वार्ता संबंधी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल ज्यां लुई तोरान ने वाटिकन रेडियो से कहा कि हमने एक मित्र को खो दिया है जिन्होंने हमेशा हमारा स्वागत किया और महान समझदारी दिखाई। सन 1996 से मिस्र के काहिरा स्थित अल अजहर विश्वविद्यालय के ग्रैंड शेख तंतावी साहब सुन्नी मुसलमानो की इस्लामिक ईशशास्त्र के प्रमुख विद्वानों में से एक थे। उन्होंने इस पद पर रहते हुए सन 2000 में अल अजहर विश्वविद्यालय में संत पापा जौन पौल द्वितीय का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय के नेताओं और वाटिकन के अधिकारियों के मध्य विचार विमर्श के लिए स्थायी वार्ता समिति की स्थापना में सहायता किया था। शेख तंतावी समिति की काहिरा में 22 से 23 फरवरी तक आयोजित वार्षिक बैठक के समय संवाद सत्रों में शामिल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने समिति के सदस्यों का स्वागत किया तथा क्रिसमस के दिनो में मुसलमानों और कोप्टिक मसीहियों के मध्य उत्पन्न तनाव पर दुःख प्रकट किया था। कार्डिनल महोदय ने कहा वे संवाद और शांति को समर्पित पुऱूष थे। उनकी आशा है कि शेख तंतावी के उत्तराधिककारी उन्हीं की राह पर चलेंगे।







All the contents on this site are copyrighted ©.