2010-01-19 12:42:53

अस्तानाः नागर एवं लोकतांत्रिक अधिकारों में केन्द्रीय एशिया पीछे


विश्व में स्वतंत्रता पर, फ्रीडम हाऊस द्वारा 12 जनवरी को जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि काऊकासुस एवं केन्द्रीय एशिया के भूतपूर्व सोवियत गणराज्यों में लोकतंत्र की स्थिति पहले से कहीं अधिक बिगड़ गई है।

कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, रूस और तुर्की में लोकतांत्रिक अधिकारों की स्थिति में गिरावट आई है। उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को विश्व के उन सात देशों में गिनाया गया जहाँ नागरिकों के नागर एवं लोकतांत्रिक अधिकारों को कुण्ठित किया गया। इन दोनों ही देशों को राजनैतिक एवं नागर अधिकारों में सबसे कम अंक मिले।








All the contents on this site are copyrighted ©.