2010-01-13 12:43:37

पुर्तगालः फातिमा तीर्थ पर तोड़ फोड़


पुर्तगाल में फातिमा नगर स्थित होली ट्रीनिटी गिरजाघर एवं मरियम तीर्थ पर, रविवार को, कुछ अज्ञात तत्वों ने तोड़ फोड़ मचाई।

मरियम तीर्थ के अधिकारियों ने सोमवार को एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर बताया कि रविवार को बड़े सबेरे गिरजाघर की बगल की दीवार पर लगी चार प्रतिमाओं एवं गिरजाघर पर रंग पोत कर उसका अपमान किया गया।

इसी प्रकार जॉन पौल द्वितीय चौक में स्व. सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय एवं सन्त पापा पौल षष्टम की प्रतिमाओं को रंग दिया गया। पियुस 12 वें चौक में सन्त पापा पियुस 12 वें एवं धर्माध्यक्ष होसे आल्वेज़ कोरिया दे सिल्वा की प्रतिमाओं को रंगा गया।

प्रतिमाओं को रंगने के साथ साथ गिरजाघर की दीवारों पर "इस्लाम", "चाँद", "सूरज", "मुस्लिम" और "मस्जिद" जैसे शब्द लिख दिये गये थे।

तीर्थ स्थल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रंगों की सफाई का कठिन काम शुरु कर दिया गया है तथा पुलिस को खबर दे दी जा चुकी है। यह पता नहीं चल पाया है कि किसने गिरजाघर एवं मरियम तीर्थ के अपमान का दुस्साहस किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.