2010-01-02 13:02:07

कार्डिनल पीटर सेइची शिरायानागी का निधन


वाटिकन सिटी, 2 जनवरी, 2010 (उकान)। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने जापान के कार्डिनल पीटर सेइची शिरायानागी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
कार्डिनल पीटर का निधन दिल का दौरा पड़ने से 30 दिसंबर 2009 को हुआ। वे 81 वर्ष के थे।
अपने शोक-संदेश में संत पापा ने कहा कि कार्डिनल पीटर सेइची ने जापान में सुसमाचार के प्रचार के लिये अंतिम क्षणों तक कार्य किया।
कार्डिनल पीटर जापान में शांति और न्याय के लिये जीवन भर कार्य करते रहे। इतना ही नहीं शर्णार्थियो को बेहतर सुविधा दिलाने के लिये भी उन्होंने लगातार प्रयास किये।
संत पापा ने कार्डिनल की दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और जापान के पुरोहितों और अन्य विश्वासियों को अपनी प्रार्थना और दिलासा का आश्वासन दिया।
उकान समाचार के अनुसार 5 जनवरी को कार्डिनल पीटर की अंतिम क्रिया के पूर्व टोक्यो के संत मेरीज महागिरजाघर मिस्सा पूजा सम्पन्न होगी।
ज्ञात हो कि सन् 1994 ईस्वी में संत पापा जोन पौल द्वितीय ने उन्हें कार्डिनल बनाया था। कार्डिनल पीटर की मृत्यु हो जाने के बाद वर्त्तमान समय में ' कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स ' में जापान का कोई भी प्रतिनिधि नहीं रह गया है।
,










All the contents on this site are copyrighted ©.