वाटिकन सिटीः सन्त प्रकरण परिषद द्वारा प्रस्तुत आज्ञप्तियों को सन्त पापा की मंजूरी
सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने शनिवार को 10 चमत्कारों, 10 वीर सदाचार मामलों तथा शहादत
के एक प्रकरण हेतु परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा प्रस्तुत आज्ञप्तियों को अनुमोदन
प्रदान कर दिया है।
पांच धन्य आत्माओं की मध्यस्थता से सम्पन्न चमत्कारों को
सन्त पापा ने अनुमोदन दिया। ये अब सन्त घोषणा के योग्य हैं। इनके नाम एवं जन्म स्थल इस
प्रकार हैं: -काथलिक पुरोहित धन्य स्टानिसलाव सोलतीस। आपका जन्म पोलैण्ड में सन् 1433
ई. को हुआ तथा निधन 1489 ई. में हो गया था। -काथलिक पुरोहित धन्य आन्द्रे बेसे। आपका
जन्म कनाडा में सन् 1845ई. में तथा निधन 1937 ई. में हो गया था। -पवित्र हृदय के
सन्त जोसेफ की धर्मबहनों की मण्डली की संस्थापिका धर्मबहन धन्य मेरी मैकिल्लोप। आपका
जन्म ऑस्ट्रेलिया में सन् 1842ई. को हुआ तथा निधन 1909 ई. में हो गया था। -पवित्र
हृदय को समर्पित धर्मबहनों की मण्डली की संस्थापिका धन्य जूलिया सालसानो। आपका जन्म इटली
में सन् 1846 ई. को हुआ तथा निधन 1929 ई. में हो गया था। -सन्त क्लेयर के मठ की संस्थापिका
काम्मिल्ला बात्तिस्ता दा वेरानो। आपका जन्म इटली में सन् 1458 ई. में तथा निधन 1524
ई. में हो गया था।
-पांच प्रभु सेवकों की मध्यस्थता से सम्पन्न चमत्कारों को
भी सन्त पापा ने अनुमोदन दिया। ये अब धन्य घोषणा के योग्य हैं। इनके नाम एवं जन्म स्थल
इस प्रकार हैं: -पुरोहित एवं मठवासी होसे तूस सोलेर। आपका जन्म स्पेन में सन् 1811
ई. तथा निधन 1871 ई. में हुआ। -कैपुचिन धर्मसमाज के धर्मबन्धु लियोपोल्दो सान्खेज़
मारकेज़। आपका जन्म स्पेन में सन् 1866 ई. तथा निधन 1956 ई. में हुआ। -स्पेन के लोकधर्मी
काथलिक विश्वासी मानुएल लोज़ानो गारिद्दो। आपका जन्म 1920 ई. में तथा निधन सन् 1971 ई.
में हुआ। -इटली की लोकधर्मी काथलिक विश्वासी तेरेसा मागानियेलो। आपका जन्म सन् 1849
ई. में तथा निधन 1876 ई. में हुआ। -इटली की लोकधर्मी काथलिक विश्वासी कियारा बादाने।
आपका जन्म सन् 1971 ई. में तथा निधन 1990 ई. में हुआ।
इनके अतिरिक्त, शनिवार
को ही सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने पोलैण्ड के काथलिक पुरोहित प्रभु सेवक जेरसी पोपिलिस्को
की शहादत को मान्यता प्रदान कर उन्हें वेदी के सम्मान योग्य ठहराया। आपका जन्म पोलैण्ड
में 14 सितम्बर सन् 1947 को हुआ था तथा 20 अक्तूबर सन् 1984 में आपकी हत्या कर दी गई
थी।
शनिवार को ही सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने इटली के मठवासी धन्य जाकोमो
इल्लीरिको के वीरोचित गुणों को मान्यता प्रदान की। आपका जन्म इटली में सन् 1400 ई. में
तथा 1496 में निधन हो गया था।