2009-11-12 15:20:07

बर्लिन दीवार गिराये जाने में पोलैंड के भूतपूर्व राष्ट्रपति लेच वालेसा द्वारा संत पापा जोन पौल द्वितीय के अपरिहार्य़ योगदान का स्मरण


बर्लिन दीवार गिराये जाने की 20 वीं वर्षगाँठ पर आयोजित समारोह के अवसर पर मानवाधिकार कार्य़कर्तो और पोलैंड के भूतपूर्व राष्ट्रपति लेक वालेसा ने संत पापा जोन पौल द्वितीय के अपरिहार्य़ योगदान का स्मरण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता और पोलिश लेबर यूनियन सोलिडारिटी के सह संस्थापक लेक वालेसा जर्मनी के एकीकरण का समारोह मनाने के लिए सोमवार को बर्लिन में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पूर्वी जर्मनी के स्वतंत्र होने के ऐतिहासिक सत्य में केवल राजनीतिज्ञों का योगदान नहीं था लेकिन साम्यवादी शासन के पतन में सोलिडारिटी लेबर अभियान और संत पापा जोन पौल द्वितीय का बहुत बड़ा योगदान था। सन 1979 में संत पापा की पोलैंड यात्रा का उनकी मातृभूमि में बहुत गहरा प्रभाव हुआ था। संत पापा जोन पौल द्वितीय द्वारा किसी साम्यवादी देश की यह प्रथम यात्रा थी। लेक वालेसा ने परिवर्तन के उन वर्षों का स्मरण करते हुए कहा कि यूरोप को आज उन मूल्यों की गहन जरूरत है जिन्होंने क्रांति को जन्म दिया था। सत्य बहुत महत्वपूर्ण है जब हम इतिहासकाल की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त यूरोप का भविष्य सत्य की नींव पर बनायी जानी चाहिए।








All the contents on this site are copyrighted ©.