2009-10-28 12:34:38

रोमः नाईट्स ऑफ कोलोम्बस द्वारा अर्पित सेवाओं का सम्मान


रोम शहर ने अमरीका स्थित मानवतावादी संगठन नाईट्स ऑफ कोलोम्बस द्वारा अर्पित सेवाओं को मान्यता प्रदान कर शहर के माननीय "लूपा कापितोलीना" पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

बुधवार को रोम के नगराध्यक्ष जान्नी आल्लेमानो ने संगठन की 90 वर्षीय सेवा को मान्यता देते हुए संगठन अध्यक्ष कार्ल एनडरसन को यह पुरस्कार अर्पित किया।

पुरस्कार समारोह से पूर्व श्री एनडरसन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नाईट्स ऑफ कोलोम्बस की और से यह पुरस्कार ग्रहण करना उनके लिये गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, "अनन्त शहर एवं काथलिक कलीसिया के केन्द्र रूप में रोम ने नाईट्स ऑफ कोलम्बस संगठन में अपना विशेष स्थान बना लिया है तथा हम आगामी 90 वर्षों तक भी इसी महान शहर में सेवाएँ अर्पित करने के लिये उत्सुक हैं।"

सन् 1920 ई. में सन्त पापा बेनेडिक्ट 15 वें ने नाईट्स ऑफ कोलम्बस संगठन को रोम आमंत्रित किया था। तब से यह संगठन शहर में विभिन्न मानवतावादी पहलों से जुड़ा रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.