2009-09-12 12:45:48

संत एजिदियो समुदाय ने 11 सितंबर 2001 की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की


रोम, 12 सितंबर, 2009। संत एजिदियो के नाम से प्रसिद्ध लोकधर्मियों के काथलिक समुदाय ने 11 सितंबर 2001 को न्युयॉर्क में हुए आतंकी हमले की याद की और रोम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

आयोजकों ने इस प्रार्थना सभा में उनके लिये प्रार्थनायें की जो इस आतंकी हमले के शिकार हो गये। ज्ञात हो कि न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर औऱ पेंटागॉन में हुए आतंकवादी हमले में दो हजा़र नौ सौ तिरानबे लोगों की म़ृत्यु हो गयी थी।

इस प्रार्थना सभा में आयोजकों इस बात का भी प्रचार करने का प्रयास किया कि समस्यायों के समाधान के लिये आपसी वार्ता का मार्ग ही उत्तम है।

रोम में प्रार्थना सभा का आयोजन तरस्तेभेरे के संत मेरी महागिरजाघर में औऱ न्यूयॉर्क में संत जोसेफ महागिरजाघर में सम्पन्न किया गया।

इसी समुदाय के सदस्य़ों ने द्वितीय विश्व युद्ध के सत्तरवें वर्षगाँठ पर पोलैंड में एक अंतरधार्मिक सेमिनार का आयोजन किया था जिसके द्वारा उन्होंने विश्व को यह संदेश देने का प्रयास किया कि विश्व को शांति की ज़रूरत है।

उन्होंने इस सभा मे उन लोगों के लिये विशेष प्रार्थनायें भी कीं जो युद्ध की विभीषिका के शिकार हो गये।








All the contents on this site are copyrighted ©.