2009-08-29 12:58:42

जेस्विटों के हत्यारे को 14 साल का कारावास


मोस्को, 29 अगस्त, 2009। मोस्को में कार्यरत जेस्विट फादर विक्टोर बेटानकोर्ट का ह्त्यारा मिखाएल ओरेखोव को 14 वर्ष की सख्त सश्रम कारावास की सजा सुनाया गयी है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 25 अक्तूबर को 42 वर्षीय इक्वाडोर के फादर विक्टोर और 46 वर्षीय रसियन फादर ओटो मेसेर की हत्या 27 अक्तूबर को उनके आवास में ही कर दी गयी थी।

अभियुक्त माईकेल ने फादर विक्टोर की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया है पर उसने फादर ओटो की हत्या करने की बात को अस्वीकार कर दिया है।

रूस के जेस्विटों एक ओर तो अदालत के इस फैसले पर संतुष्टि व्यक्त की है पर फादर ओटो की हत्या के मामले में न्याय नहीं मिलने से अपनी निराशा भी व्यक्त किया है।

जेस्विटों ने न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी कतज्ञता दिखलायी है।

ज्ञात हो कि फादर विक्टोर रूस में सन् 2001 से कार्यरत थे संत थोमस फिलोसोफिकल थिलोजिकल एंड हिस्टोरिकल संस्थान में कार्य करते थे और फादर ओटो मोस्को को संत लुईस चर्च में अपना सेवायें दे रहे थे।











All the contents on this site are copyrighted ©.