2009-07-31 15:48:03

कनार्टक राज्य में काथलिक पुरोहित का शव सड़क किनारे बरामद


भारत के कर्नाटक राज्य में मंगलोर के निकट सूदुर क्षेत्र में 30 जुलाई को एक काथलिक पुरोहित का शव सड़क किनारे पाया गया। 39 वर्षीय फादर जेम्स मुकालेल के वस्त्रहीन शव को कुछ लोगों ने 30 जुलाई की सुबह सड़क किनारे देखा और पुलिस को खबर किया। फादर जेम्स सीरो मलाबार धर्मप्रांत के बेलथांगडी धर्मप्रांत में कार्य़रत थे। वे सब धर्मो के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। धर्मप्रांतीय सामाजिक सेवा कार्य़ के निदेशक फादर थोमस कनांकल ने कहा कि मृत पुरोहित थोटाथादी पल्ली में एक अंत्येष्टि धर्मविधि में भाग लेने के बाद 29 जुलाई की रात को अपने पल्ली निवास को लौट रहे थे। फादर जेम्स की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए बेलथांगडी के धर्माध्यक्ष लौरेंस मुक्केझी ने कहा कि उन्हें बहुत दुःख है। इस अपराध का मकसद डकैती नहीं प्रतीत होता है। मंगलोर में हाल के दिनों में ईसाई विरोधी हिंसा की वारदातें हुई थीं. विगत वर्ष ग्रीष्मकाल में उपद्रवी भीड़ ने लगभग दो दर्जन से अधिक गिरजाघरों पर हमला किया था। फादर जेम्स की हत्या की निन्दा करते हुए ग्लोबल कौंसिल ओफ इंडियन क्रिश्चियन ने कहा है कि भाजपा शासित कर्नाटक राज्य में सन 2009 में ही ख्रीस्तीयों के विरूद्ध हिंसक हमलों की तीन दर्जन से अधिक घटनाएँ घटी हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.