वाटिकन सिटी, 5 जुलाई, 2009। ईसाइयों के महाधर्मगुरु ने कहा है कि हिंसा किसी भी समस्या
का समाधान नहीं है।
संत पापा ने उक्त बातें उस समय कहीं जब वे संत पेत्रुस महागिरजाघर
के प्रांगण में रविवारीय देवदूत प्रार्थना के लिये एकत्रित तीर्थयात्रियों को संबोधित
कर रहे थे।
ज्ञात हो कि फिलीपींस के कोताबातो में इम्माकुलेट कोनसेप्शन महागिरजाघर
के उस समय एक बम विस्फोट हुए जब महाधर्माध्यक्ष ओरलान्दो क्वेभेदो रविवारीय मिस्सा पूजा
संपन्न कर रहे थे।
इस बम विस्फोट में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी
और अनेकों लोग घायल हुए।
संत पापा ने कहा कि वे इस किसी भी प्रकार के हिंसा
का जोरदार विरोध करते हैं। निर्दोषों की निर्मम हत्या से कोई भी समस्या का समाधान नहीं
हो सकता है।
समाचार के अऩुसार इस बम विस्फोट में 6 पुलिस के जवान भी घायल हुए
जो उसी समय अपनी जीप में सवार महागिरजाघर से ही गुज़र रहे थे।
घटना की छानबीन
करने वाले एक सेना के अधिकारी ने कहा है कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या आतंकवादियों
का निशाना सेना की जीप थी या काथलिक या यूखरिस्तीय समारोह।
कुछ विश्वस्त सूत्रों
ने बताया है कि इसके मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट के सदस्यों का हाथ है पर मोरो इस्लामिक
संगठन के नेता ने इसकी ज़िम्मेदारी लेने से इंकार किया है।
ज्ञात को दक्षिण फिलीपींस
के मुसलमानों ने अलग राष्ट्र की माँग के लिये अपना आदोलन चला रखा है। और इस संगठन के
करीब 12 हजा़र सक्रिय सदस्य हैं।