2009-07-04 12:12:38

संत पापा ने अनेक शहीदों और धन्यों के चमत्कारों को अनुमोदित किया


वाटिकन सिटी, 3 जुलाई, 2009। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने कई ईसाई विश्वास के अनुसार जीवन बिताने वाले धन्यों के गुणों और चमत्कारों को मान्यता प्रदान कर दी है जिससे उनके संत बनाये जाने का रास्ता साफ हो गया है ।
उक्त समाचार  की जानकारी देते हुए महाधर्माध्यक्ष अनयेलो अमातो ने बताया कि संत पापा ने अनेक धन्य घोषित व्यक्तियों को संत बनाये जाने की प्रक्रिया का अनुमोदन कर दिया है।
संत बनाये जाने की प्रक्रिया के लिये कार्य कर रही परमधर्मपीठीय समिति के प्रीफेक्ट महाधर्माध्यक्ष अमातो ने बताया कि जिन धन्यों से संबंधित चमत्कारों को स्वीकार कर लिया उनमें इंगलैंड के जोन हेनरी न्युमन से संबंधित चमत्कार को स्वीकार कर लिया गया है। हेनरी न्युमन ने ओराटोरिस ऑफ सेंट फिलिप नेरी की स्थापना की थी।
काथलिक कलीसिया के अन्य धन्य जिनके चमत्कारों को संत पापा ने अनुमोदित कर दिया है वे हैं स्पेन के धन्य कैनतीदा मारिया दे हेसुस चिपितरिया बारियोला, इटली के अनयोलो पौली, स्पेन के होसे सामसो एलियास और सान्ता मरिया दे मातारो के शहीद होने को भी स्वीकार कर लिया गया है।
स्पेन के ही तियोफिलो फर्नान्डेज़ लेगारिया गोनी और उसके चार साथियों के शहीह होने को भी कलीसिया ने अनुमोदित कर दिया है। जर्मनी के जोर्ज हाफनर और एन्जेलमार उतजेतिग और हंगरी के जोर्टन लुदोविको मेसजेन्यी को भी कलीसिया की ओर से संत बनाये जाने के लिये स्वीकृत कर लिया गया है।

स्पेन के अन्ना मरिया जाने अंगलारिल इटली के सेराफिना डेल साकरो क्वोरे दि जेसु मिखेली  और एक इटली की लोकधर्मी महिला तेरेसा मन्यानियेलो  से संबंधिक चमत्कार को भी संत पापा ने  अनुमोदित कर दिया है।









All the contents on this site are copyrighted ©.