2009-06-29 14:59:48

जापान प्रधानमंत्री पोप से मिलेंगे


वाटिकन सिटी, 28 जून, 2009। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें अगले माह जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

उक्त बात की जानकारी देते हुए उकान समाचार सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पोप और जापान के काथलिक प्रधानमंत्री तारो आसो की भेंट दोनों नेताओं की द्वितीय उच्च स्तरीय मुलाकात होगी।

समाचार के अनुसार अगले माह 7 जुलाई को जापानी प्रधानमंत्री तारो आसो वाटिकन में पोप से मुलाकात करेंगे।

ज्ञात हो जापान के प्रधानमंत्री जी-8 की सभा के लिये इटली के लाक्विला जा रहें हैं यह वही शहर है जहाँ कुछ महीनों पहले भूकम्प से जानमाल को भारी नुकसान पहुँचा था।

ज्ञात हो इस वर्ष मार्च महीने में वाटिकने के विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष दोमिनिके मम्बर्तीने जापान की यात्रा की जिससे दोनों राष्ट्रों के बीच का संबंध मजबूत हुआ।

ज्ञात हो कि 67 सालों तक वाटिकन और जापान के बीच के राजनयिक संबंध टूटे हुए थे। जापान के लिये वाटिकन के राजदूत कागेफूमी उएनो ने ज़ेनित समाचार को बताया कि महाधर्माध्यक्ष मेम्बार्ती की जापान यात्रा से दोनों राष्टों के बीच की दूरी कम हो गयी है।

यह भी विदित हो कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री केइजो ओबूची ने सन् 1999 में वाटिकन की यात्रा की थी और संत पापा जोन पौल द्वितीय से मुलाका़त की थी।

जापान में काथलिकों की संख्या 1 करोड़ है और जापान की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 7 लाख है।










All the contents on this site are copyrighted ©.