2009-06-22 13:10:29

शरणार्थियों को शरण दें - संत पापा


सान जियोभन्नी रोतोन्दो, 21 जून, 2009। संत पापा बेनेदिक्त ने कहा है कि ऐसे विवादों से दूर रहें जिसके कारण लोग बेघर-बार हो जाते हैं।

इसके साथ ही हमारा यह कर्त्तव्य है कि हम उन शरणार्थियों का स्वागत करनी चाहिये जो प्रवासी हो जाते हैं। संत पापा ने उक्त बातें उस समय बताया जब वे रविवारीय देवदूत प्रार्थना के समय लोगों को संबोधित कर रहे थे।

संत पापा ने लोगों से निवेदन किया कि शरणार्थियों के लिये प्रार्थना करें। ज्ञात हो कि 20 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व शरणार्थी दिवस घोषित किया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के उच्चायुक्त ने यह खबर दी है कि शरणार्थियों की संख्या पूरे विश्व में करीब 1 करोड़ पचास लाख है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सामूहिक प्रयास से इस संकट से बचा जा सकता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.