2009-06-20 14:16:30

पुरोहितों के लिये नया वेब साइट


वाटिकन सिटी, 19 जून, 2009। पुरोहितों के लिये बनी समिति ने पुरोहितों के साल को अर्थपूर्ण बनाने और विभिन्न सूचनायें उपलब्ध कराने के लिये एक नया वेब साइट बनाया है। इसे देखने के लिये लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

पुरोहितों के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल क्लाउडियो ह्यूम्स ने यह आशा व्यक्त की है कि इससे अच्छे फल आने की संभावना है विशेषकर पुरोहितों को वफादारी और जीवन को नये तरीके से जीने की प्रेरणा मिलेगी।

नये वेब साइट के बारे बताते हुए उन्होंने बताया कि इसमें पुरोहितों से संबंधित अनेक बातों की जानकारी अंग्रेजी फ्रेंच जर्मन इतालियन पोर्तुगीज़ और स्पैनिश भाषा में उपलब्ध होंगे।

कार्डिनल ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पुरोहितों के लिये घोषित वर्ष का विश्व स्तर पर स्वगत हुआ है। उन्होंने पुरोहितों से आग्रह किया है कि वे इससे लाभ उठायें।









All the contents on this site are copyrighted ©.