2009-06-03 12:34:29

वाटिकन सिटीः गलीलियो पर नवीन पुस्तक के प्रकाशन की योजना


वाटिकन का गुप्त अभिलेखागार इस वर्ष मनाये जा रहे अन्तरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व विख्यात खगोल शास्त्री गलीलियो के प्रकरण से सम्बन्धित दस्तावेज़ों का नवीन संस्करण प्रकाशित करेगा।

वाटिकन समाचार पत्र लोस्सरवातोरे रोमानो के अनुसार उक्त संस्करण की प्रकाशना इस माह के अन्त तक कर दी जायेगी।

वाटिकन के प्रमुख अभिलेखागार धर्माध्यक्ष सेरजियो पागानो ने समाचार पत्र को बताया कि नवीन संस्करण में गलिलीयो प्रकरण के उन अंशों को प्रकाशित किया जायेगा जो अब तक गुप्त रखे गये थे। इनमें प्रकरण सम्बन्धी सभी पत्र मौजूद हैं तथा वे बीस दस्तावेज़ भी शामिल हैं जिनकी खोज 1991 के बाद वाटिकन में की गई थी। उन्होंने बताया कि गलीलियो प्रकरण के आलोचकों द्वारा लिखित दस्तावेज़ इसमें शामिल हैं। साथ ही प्रकरण की ऐतिहासिक परिस्थितियों एवं उसके विकास पर भी व्यापक प्रकाश डाला गया है।

550 पृष्ठोंवाली इस नवीन पुस्तक में 1,300 लघु टिप्पणियाँ भी जोड़ी गई हैं।

धर्माध्यक्ष सरजियो पगानो ने इस बात को स्वीकार किया कि गलीलियो के प्रकरण में ग़लतियाँ हुई थीं किन्तु उन्होंने कहा कि ततकालीन ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में उस प्रकार के वैज्ञानिक अनुसधान को स्वीकार करने के लिये समय परिपक्व नहीं था।








All the contents on this site are copyrighted ©.