2009-05-22 17:24:40

मसेडोनिया के नागरिकों के लिए संत पापा का संदेश


भूतपूर्व यूगोस्लाविया गणराज्य, मसेडोनिया के राष्ट्रपति जोर्ज इवानोव ने शुक्रवार को वाटिकन में संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें का साक्षात्कार किया। संत पापा ने इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय के साथ आये सहयोगियों तथा आर्थोडोक्स और काथलिक चर्च के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत सिरिल और संत मेथोदियुस के पर्व दिवस पर पुनः इस वर्ष वे उनका स्वागत करते हैं जिन्होंने यूरोप के संरक्षक संतों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के साथ ही परम्परा के अनुरूप संत पेत्रुस के उत्तराधिकारी से मिलने की गहन इच्छा प्रकट की। संत पापा ने मासेडोनिया के नागरिक और कलीसियाई अधिकारियों सहित सब नागरिकों का अभिवादन करते हुए कहा कि मासेडोनिया के निवासियों के साथ गहन सम्मान और मैत्री की भावना में संयुक्त होने के लिए पवित्र आत्मा से मिले वरदानों के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास के शिक्षक और स्लोवानिक जनता के प्रेरित, संत सिरिल और संत मेथेदियुस, हमें येसु ख्रीस्त पर विश्वास करने के लिए एकता में संयुक्त होने और उनके सुसमाचार की साक्षी देने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसके साथ ही शब्दों और कार्यों के माध्यम से प्राप्त विचारों और मूल्यों की विरासत को संरक्षित रखने की चुनौती है। वस्तुतः यही सबसे अनमोल योगदान है जिसे तीसरी सहस्राब्दि में यूरोप के निर्माण के लिए ख्रीस्तीय अर्पित कर सकते हैं जो सब लोगों के लिए विकास, न्याय और शांति की आकांक्षा को पूरा करे। संत पापा ने कहा कि इन दो महान संतो के प्रभाव के कारण उनका देश विभिन्न सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में शांतिपूर्ण साक्षात्कार और संवाद का स्थान बनना चाहता है। उनकी आशा है कि इस पथ पर प्रगति हो।








All the contents on this site are copyrighted ©.