2009-05-16 18:19:22

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को भारी बढ़त


भारत में पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को भारी बढ़त मिली। इस चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव धर्माध्यक्ष स्तानिस्लास फर्नान्डीस ने एशिया समाचार सेवा को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति को देखते हुए यह वास्तव में स्वागत योग्य परिणाम है। उन्होंने कहा चुनाव परिणाम इंगित करते हैं कि भारत के नागरिक स्थायी सरकार चाहते हैं और उन्होंने साम्प्रदायिकता और चरमपंथ के खिलाफ मतदान किया। वाटिकन में संस्कृति संबंधी परमधर्मपीठीय समिति में एशिया डेस्क के अधिकारी थ्योदोर मास्केरनहस ने कहा कि चुनाव परिणाम भारत के नागरिकों का उड़ीसा में नफरत की राजनीति और कर्नाटक में ईसाईयों के खिलाफवाली राजनीति का जवाब है। यह निर्णय भारतीय जनता की बुद्धिमानी को प्रतिबिम्बित करता है जिन्होंने विभाजन के बदले में सबको शामिल किये जाने को चुना है।








All the contents on this site are copyrighted ©.