2009-04-08 12:21:03

इटलीः संयुक्त राष्ट्र संघ एवं सम्पूर्ण विश्व की एकात्मता इटली के भूकम्प प्रभावितों के साथ


संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून तथा विश्व के अनेक देशों ने इटली के अब्रुत्सो प्रान्त में आये भूकम्प में मारे गये, घायल हुए एवं बेघर हुए लोगों के प्रति गहन सहानुभूति का प्रदर्शन किया है।

मंगलवार को बान की मून के सन्देश सहित अल्बानिया, रूस, यूरोपीय संघ, अज़रबैजान, ईरान, यूक्रेन, लेबनान, इसराएल, जॉर्डन, मिस्र, ट्यूनिशिया, कुवैत तथा जापान से इटली को एकात्मता सन्देश भेजे गये जिनमें जान माल की इतनी अधिक हानि पर शोक व्यक्त किया गया।

तुर्की की यात्रा पर गये अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुलाह गुल के साथ मिलकर एकात्मता सन्देश भेजा तथा अमरीका से मदद की पेशकश की।

उधर, चीन, श्री लंका एवं इण्डोनेशिया ने भी एशिया समाचार के माध्यम से इटली को एकात्मता सन्देश प्रेषित किये हैं। ग़ौरतलब है कि इण्डोनेशिया भी भूकम्पों से पीड़ित रहा है। सोमवार को इटली में हुआ भूकम्प जकार्ता में हुए सन् 2006 के भूकम्प के समान ही शक्तिशाली था, इस भूकम्प में इण्डोनेशिया के योग्यकर्ता प्रान्त के 5000 लोग मारे गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.