2009-04-07 11:18:18

इटली के भूकम्प में मारे गये लोगों की संख्या 179, कम से कम डेढ़ हज़ार घायल, 17 हज़ार बेघर


इटली के अब्रुत्सो प्रान्त स्थित आक्विला नगर में आये भीषण भूकम्प में मारे लोगों की संख्या मंगलवार प्रातः तक 179 पहुँच गई। नागर सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार कम से कम डेढ़ हज़ार लोग घायल हो गये हैं तथा 17 हज़ार बेघर हो गये हैं।
स्मरण रहे कि सोमवार बड़े सबेरे स्थानीय समयानुसार साढ़े तीन बजे इटली के आक्विला नगर में एक भीषण भूकम्प आया जिसके झटके लगभग 150 किमो मीटर की दूरी तक सुने गये। रिक्टर स्केल पर यह 6.3 मापा गया। बताया जाता है कि अनेक गिरजाघरों, सरकारी भवनों एवं ऐतिहासिक इमारतों सहित कम से कम दस हज़ार आवास या तो ध्वस्त हो गये हैं या क्षतिग्रस्त हो गये हैं। घायल इतने अधिक हैं कि सम्पूर्ण इटली से डॉक्टरों एवं नर्सों की अपील की जा रही है। प्रधान मंत्री सिलवियो बेरलुसकोनी ने राष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। आक्विला रोम से लगभग 100 किलो मीटर दूर है। नगर की कुल आबादी 68,000 है।








All the contents on this site are copyrighted ©.