2009-03-27 17:17:17

साइप्रस के राष्ट्रपति दिमित्रिस क्रिस्तोफियास की संत पापा से मुलाकात


साइप्रस के राष्ट्रपति दिमित्रिस क्रिस्तोफियास ने शुक्रवार को वाटिकन में संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें का साक्षात्कार किया। इसके बाद उन्होंने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने और वाटिकन के विदेश मामलों के अधिकारी मान्यवर दोमनिक मेमबेरती के साथ बातचीत की। वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि संत पापा और राष्ट्रपित महोदय ने साइप्रस की स्थिति और इसके भविष्य पर विचारों का आदान प्रदान किया। साइप्रस द्वीप के उत्तरी प्रान्तों में स्थित अनेक गिरजाघरों और ख्रीस्तीय स्मारकों की स्थिति पर भी चर्चा की गयी। यह कामना की गयी कि साइप्रस के उत्तरी और दक्षिणी प्रान्तों के एकीकरण के लिए किये जा रहे समझौता प्रयासों से साइप्रस के ख्रीस्तीयों की समस्याओं का समाधान पाया जा सकेगा। बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुददों तथा अफ्रीका महाद्वीप के बारे में भी चर्चा की गयी। अंत में साइप्रस में काथलिकों और आर्थोडोक्स ख्रीस्तीयों तथा ईसाईयों और मुसलमानों के बीच बेहतर संबंध के महत्व पर बल दिया गया ताकि सबलोग समाज कल्याण और शांतिमय जीवन के लिए सहयोग करें।








All the contents on this site are copyrighted ©.