2009-02-23 13:19:25

महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल पौल जोसेफ फान दिन्ह तुंग का देहांत


हनोई, 22 फरवरी, 2009 ।हनोई के सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल पौल जोसेफ फान दिन्ह तुंग की हनोई में मृत्यु हो गयी। वे 89 वर्ष के थे।

वाटिकन प्रेस के अनुसार कार्डिनल की अंत्येष्टी 26 फरवरी गुरुवार को हनोई में संपन्न होगी।

कार्डिनल का पुरोहिताभिषेक सन् 1949 ईस्वी में हुआ था । उनको सन् 1963 ईस्वी में हनोई के बाक निन्ह धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया।

आपने इस धर्मप्रांत की सेवा सन् 1994 ईस्वी तक दी। ज्ञात हो कि कार्डिनल पौल का अधिकतर समय जेल में बीता और इसीलिये उन्होंने अपने धर्माध्यक्षीय काल में धर्मप्रांत के करीब 100 पल्लियों का प्रेरितिक भ्रमण नहीं कर सके।

कार्डिनल ने जेल में रहते हुए उन दोहों का संकलन किया जिनसे लोगों महत्त्वपूर्ण बातों को आसानी से याद कर सकते हैं। इस प्रकार के दोहों को " लुक बात " के नाम से जाना जाता है।

इन दोहों में सुसमाचार, ईसाई धर्म के सिद्धांत और कलीसिया की संस्कार संबंधी शिक्षायें शामिल हैं। कार्डिनल अपने कार्यकाल में प्रचारक प्रशिक्षण स्कूल भी खोले जिसमें करीब 200 धर्म प्रचारकों का प्रशिक्षण हो सकता है।

कार्डिनल सन् 2005 के फरवरी माह में सेवानिवृत हुए थे और महाधर्माध्यक्ष जोसेफ ने उनका स्थान लिया।








All the contents on this site are copyrighted ©.