2009-02-20 16:57:39

संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवतावादी कार्यों के प्रमुख ने नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने पर बल दिया


दक्षिण एशियाई राष्ट्रों की तीन दिवसीय यात्रा पर आये संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवतावादी कार्यों के प्रमुख जोन होम्स ने श्रीलंका में युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत पर बल दिया है। श्रीलंका की सरकारी सेना और एलटीटीई लड़ाकाओं के मध्य संघर्ष जारी है। श्रीलंका के विदेश मंत्रि रोहिता बोलोवागामा सहित अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ 19 फरवरी को विचार विमर्श करते हुए श्री होम्स ने बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने पर गहन चिंता व्यक्त की। श्री होम्स ने नागरिकों को संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से जाने की अनुमति प्रदान करने और दोनों पक्षों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी कानूनों का सम्मान करने पर जोर दिया। युद्ध प्रभावित क्षेत्र में लगभग 2 लाख 50 हजार नागरिक फंसे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.