2009-01-24 13:09:13

फादर एडवर्ड मुदायासेरी दक्षिण एशियाई जेस्विट रीजन का प्रोविशइयल सुपीरियर बने।


नयी दिल्ली. 21 जनवरी, 200। जेस्विट फादर एडवर्ड मुदायासेरी को दक्षिण एशियाई जेस्विट रीजन का प्रोविशइयल सुपीरियर नियुक्त किया गया है। 65 वर्षीय हजारीबाग के जेस्विट फादर एडवर्ड 31 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे।
इस आशय की घोषणा पूर्व सुपीरियर फादर हेक्टर डिसूजा की। उन्होंने बताया कि जेस्विटों के सुपीरियर जेनरल फादर अदोल्फो निकोलस ने 21 जनवरी को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी।
ज्ञात हो कि पूरे विश्व में जेस्विट अपनी विशिष्ट कोटि की शिक्षण संस्थायेँ चलाने के लिये जाने जाते हैं।
दक्षिण एशिया में भी संत जेवियर्स कॉलेज मुम्बई, लोयोला कॉलेज चेन्नय, संत जेविर्यस कोलकाता, एक्स आई. एस. एस. और एक्स. एल. आर. आई. जैसे संस्थाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनुपम सेवाएँ लोगों को देती रहीं हैं।
फादर एडवर्ड अभी दिल्ली में अवस्थित ईशशास्त्र प्रशिक्षण संस्थान विद्याज्योति के रेक्टर हैँ। इसके पूर्व उन्होंने हजारीबाग में भी प्रोविंशियल सुपीरियर के रूप में अपनी सेवायें दीं हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.