2008-12-13 14:25:33

मीडिया ईश्वर का संदेश लोगों तक पहुँचाये :कलाउडियो चेली



कलीसिया को मीडिया और उसकी नयी तकनीकि से कोई डर नहीं हैं। कलीसिया तो चाहती है कि वह इसका उपयोग करे और शांति प्रेम और उन मूल्यों का प्रचार करे जिससे लोग ईश्वर से पहुँच सकें।
उक्त बातें सामाजिक संप्रेषण के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष कलाउदियो चेली ने उस समय कहा जब वे मीडियाकर्मियों को गुडालूपे की माता मरिया के पर्वोत्सव पर संबोधिक कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि यह वर्ष कलीसिया के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण रहा जब कलीसिया ने धर्माध्यक्षों की महासभा में ईश्वर के दिव्य वचन के संबंध में विचार किये और बहुत ही महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त किये हैं।
धर्माध्यक्षों की महासभा ने पूरी कलीसिया को इस बात की याद दिलायी है कि ईश्वर ने मनुष्य के साथ अपना विशेष संबंध स्थापित करते हुए प्रभु येसु को इस दुनिया में भेजा ताकि येसु ख्रीस्त दुनिया के साथ वार्ता कर सके और लोगों को ईश्वर की ओर ला सके।
धर्माध्यक्ष ने आगे कहा कि येसु के शिष्यों के रूप में आज सब ख्रीस्तीयों का यह दायित्व है कि हम भी ईश्वर के वचन को लोगों तक पहुँचायें ताकि


लोग ईश्वर के पास वापस आ सकें। आज मीडिया का जाल इस तरह से फैला हुआ है कि हम इसने हर घर को घर से जोड़ दिया है और हर मानव को भी दूसरे मानव के करीब ले आया है।
इसीलिये मीडिया की को आपसी वार्ता के लिये बनी एक साधन के रूप में लिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इतन ही नहीं मीडिया का उपयोग ऐसा होना चाहिये कि इससे समाज के युवाओं और वृद्धों के बीच भी सद्भावना की संबंध स्थापित हो सके।
धर्माध्यक्ष इस बात को भी याद दिलाया कि कलीसिया सदा ही मीडिया को एक साधन मानती है जिससे हम मानव समाज औऱ विभिन्न समुदायों के बीज सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित कर सकें।
इससे हम सत्य प्रेम न्याय और भाईचारा जैसे मूल्यों का प्रचार प्रसार कर सकें ताकि लोग ईश्वर के करीब आ सकें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि लोग संत पौल के समान जो एक महान संदेशवाहक थे मीडिया के साधनों का उपयोग करते हुए सुसमाचार का प्रचार कर सकें।










All the contents on this site are copyrighted ©.