2008-12-08 13:21:25

पेशावरः काथलिक कलीसिया द्वारा पेशावर हमलों की निन्दा


पाकिस्तान के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष लॉरेन्स सल्डाना ने पेशावर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा की है। पाँच दिसम्बर की रात्रि एक मोटर गाड़ी में किये बम विस्फोट में 27 व्यक्तियों के प्राण चले गये थे तथा 100 से अधिक घायल हो गये थे।

महाधर्माध्यक्ष सल्डाना ने एशिया समाचार से कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद की अनुमति नहीं देता, सभी धर्म शांति और न्याय का पाठ सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गम्भीर समस्याएँ हैं तथा लोगों को समझना होगा कि इन समस्याओं का समाधान हिंसा से नहीं मिलेगा। हिंसा केवल विनाश की ओर ले जायेगी।

महाधर्माध्यक्ष महोदय ने मुम्बई के हमलों का भी स्मरण किया जिनकी उन्होंने तत्काल निन्दा की थी। उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर मुम्बई और पेशावर में जीवन के खो जाने की कड़ी निन्दा करते तथा इन हमलों के शिकार बने लोगों के लिये प्रार्थना करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.