2008-12-06 12:56:57

संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें को ऑर्थोडॉक्स प्राधि धर्माध्यक्ष अलेक्सी द्वितीय के निधन पर गहरा शोक


वाटिकन सिटी, 5 दिसंबर, 2008। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने रुस के ऑर्थोडॉक्स प्राधि धर्माध्यक्ष अलेक्सी द्वितीय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि कलीसिया ने एक कर्मठ और समर्पित धर्मगुरु को खो दिया है जिन्होंने सुसमाचार के मूल्यों के प्रचार के लिये अपना सारा जीवन समर्पित किया था।

79 वर्षीय धर्माध्यक्ष अलेक्सी की मृत्यु 5 दिसंबर शुक्रवार को अपने निवास स्थान में हो गयी। मृत्यु का कारण की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गयी है। अलेक्सी ने सन् 1990 ईस्वी से ऑर्थोडॉक्स कलीसिया का नेतृत्व किया।

संत पापा ने कहा कि काथलिक कलीसिया के साथ उन्होंने मिलकर कार्य किया और उन्होंने मानवीय और सुसमाचारीय मूल्यों की रक्षा के लिये जीवन भर कार्य करते रहे।

संत पापा ने यह भी आशा व्यक्त की है कि मानवीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण कभी भी बेकार नहीं जायेगा। उनके प्रयासों से शांति और विकास को ऩयी दिशा मिली है।

धर्माध्यक्ष की मृत्यु की ख़बर पाकर संत पापा के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कार्डिनल बेरतोने ने भी एक शोक संदेश भेजा है।

एकता के लिये बनी परमधरमपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल वाल्टर कापर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पैट्रियार्क ने ऐसे समय में रूस की ऑर्थोडॉक्स कलीसिया का नेतृत्व किया जब रूस वैचारिक बदलाव के कठिन दौर से गुजर रहा था।
पैट्रिआर्क अलेक्सी द्वितीय की दफन क्रिया अगले सप्ताह सम्पन्न होगी।

ज्ञात हो अलेक्सी द्वितीय ने वृहस्पतिवार 4 दिसंबर को क्रेमलिन में मिस्सा पूजा चढ़ाते देखा गया था और शुक्रवार को उन्हें अपने ही निवास स्थान में मृत पाया गया।










All the contents on this site are copyrighted ©.