2008-11-26 12:50:17

दीमापुरः हिन्दु धर्म के राजनीतिकरण पर काथलिक पुरोहित की पुस्तक का विमोचन


दीमापुर स्थित साईलिशियन धर्मसमाजी महाविद्यालय में 26 नवम्बर को हिन्दु धर्म के राजनीतिकरण पर काथलिक पुरोहित डॉ. जोस कुरुवाचिरा की नवीन पुस्तक का विमोचन किया गया।
हाल के वर्षों में बढ़ते हिन्दु राष्ट्रीयवाद, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इसके व्यापक प्रचार तथा उत्तराधुनिक भारत के राजनैतिक पटल पर हिन्दु दक्षिणपंथी राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के उदय की पृष्ठभूमि में इस कृति की रचना की गई है।
हिन्दु राष्ट्रवाद, हिन्दु धर्म के राजनीतिकरण एवं साम्प्रदायिक गतिविधियों द्वारा भारत के आधुनिक इतिहास में अपनी छाप छोड़नेवाले अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण अडवानी, मुरली मनोहर जोशी, अरुण शूरी तथा नरेन्द्र मोदी जैसे पाँच भाजपा राजनैतिक नेताओं के विचार, उनकी पहचान तथा उनकी कार्यशैलियों का विवरण इस पुस्तक में प्रस्तुत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी क्या है? इसकी प्रच्छन्न कार्य सूची में क्या क्या आता है? इसका अन्तिम लक्ष्य क्या है? वास्तव में इस पार्टी पर किसका नियंत्रण है? तथा इसके विख्यात नेताओं की असली पहचान एवं विश्व सम्बन्धी विचार क्या हैं? इन कुछेक प्रश्नों पर डॉ. कुरुवाचिरा ने गूढ़ अध्ययन किया है।
काथलिक पुरोहित डॉ. जोस कुरुवाचिरा नागालैण्ड विश्वविद्यालय सम्बद्ध दीमापुर साईलीशियन धर्मसमाजी महाविद्यालय में दर्शन, धर्म एवं संस्कृति के वरिष्ठ प्राध्यापक हैं। तीन पुस्तकों के अतिरिक्त आपने धर्म, दर्शन, रूढ़िवाद और चरमपंथ तथा इससे सम्बन्धित विषयों पर कई लेख लिखें हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.