2008-11-17 13:31:38

नया पाठ संग्रह सत्य और प्रेम के मार्ग के लिये उपयोगीः संत पापा


संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने अम्ब्रोसन राइट के द्वारा रचित नये पाठ संग्रह का स्वागत किया है और कहा है कि पूजन विधि में प्रयोग किये जाने वाले इस नये पाठ संग्रह से लोगों को सत्य और प्रेम के मार्ग में चलने में मदद मिलेगी।

संत पापा ने अम्ब्रोसन कलीसिया के लोगों को रविवारीय देवदूत प्रार्थना के समय विशेष रूप से स्वागत करते हुए कहा है कि वे सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलते रहें और येसु मसीह के प्यार का साक्ष्य दुनिया को दें।

उन्होंने यह भी कहा है धर्मग्रंथ के शब्द सदा ही मानव की मुक्ति के लिये उपयोगी सिद्ध हुए हैँ।

ज्ञात हो की काथलिक कलीसिया में एक पूजन विधि है जिसका उपयोग इटली के मिलान धर्मप्रांत में होता है। नये पाठसंग्रह का प्रयोग आगमन के पहले सप्ताह से आरंभ हो जायेगा।

पुराने पाठसंग्रह में सुसमाचार पाठों को घटनाओं के क्रम के अनुसार लिया गया था पर नये पाठसंग्रह में विषय वस्तु को प्रमुखता दी गयी है।

मिलान के कार्डिनल दियोनिजी तेतामांजी ने बताया कि नये पाठ संग्रह को तीन भागों में विभक्त किया गया है।

पहले भाग में येसु के जन्म के रहस्य दूसरे में पास्का रहस्य और तीसरे भाग में पवित्र आत्मा के रहस्य संबंधी पाठों को रखा गया है।

कार्डिनल ने आशा व्यक्त की है कि इससे लोगों का जीवन मजबूत होगा पूजनविधि अर्थपूर्ण होगा और ईश्वर तक पहुँचने में मददगार सिद्ध होगा।

"








All the contents on this site are copyrighted ©.