2008-11-12 12:16:29

रोमः केनिया में दो इताली काथलिक धर्मबहनों का अपहरण


केनिया में हथियारबन्ध सोमालियाई डाकुओं ने दो इताली काथलिक धर्मबहनों का अपहरण कर लिया है। केनिया स्थित रेड क्रॉस लोकोपकारी संगठन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रविवार को मनडेरा ज़िले के एलवाक नगर से धर्मबहनों का अपहरण कर लिया गया था।

रेड क्रॉस को आशंका है कि अपहरणकर्ता केनिया की सीमा पार कर सोमालिया निकल गये हैं। इटली का विदेश मंत्रालय केनियाई अधिकारियों के साथ मिलकर धर्मबहनों की रिहाई का प्रयास कर रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.