2008-11-10 13:50:31

संत पापा ने ला प्रोमेसा के स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया


संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने हैटी की राजधानी पोर्ट ऑफ प्रिंस के निकट एक स्कूल  के ढह जाने से ला प्रोमेसा स्कूल के स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पोर्ट ऑफ प्रिंस के महाधर्माध्यक्ष को भेजे अपने तार संदेश में संत पापा ने सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कार्डिनल तारचिस्यो बेरतेन के माध्यम से कहा है कि बच्चों की मृत्यु से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें अनन्त विश्राम दें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ हो।
समाचार के अनुसार इस दुर्घटना में 90 बच्चों की मृत्यु हो गयी है और करीब 150 बच्चे घायल हैं उनमें कई घायलों की स्थिर गंभीर बतायी गयी है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार करीब सात सौ बच्चों ने इस विद्यालय में दाखिला लिया था पर घटना के दिन कितने लोग क्लास में उपस्थित थे  इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिली है।
घटना के अनुसार  जब क्लास जारी था  उस समय तीन मंजिलों वाला यह स्कूल ढह गया कई बच्चे इसमें दब कर मर गये। बचाव और राहत कार्य के लिये  क्रेन का उपयोग किया जा रहा है। अभी भी कई बच्चे इसके मलबे में दब हुए हैं।
हैटी के राष्ट्रपति ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि इस विद्यालय की संरचना मजबूत नहीं थी इसीलिये यह दुर्घटना हुई। स्कूल के प्रबंधक फोरटिन अगुस्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।














All the contents on this site are copyrighted ©.